Motiharia: सदर अस्पताल परिसर के जर्जर सड़क का जल्द होगा निर्माण, खर्च होंगे तीन करोड़

सदर अस्पताल परिसर की जर्जर सड़क का जल्द ही दुरूस्त होगा.

Motiharia: मोतिहारी. सदर अस्पताल परिसर की जर्जर सड़क का जल्द ही दूरूस्त होगा. नगर निगम ने मरीजों की सुविधा के लिए जर्जर सड़क निर्माण की योजना बनायी है. करीब तीन करोड़ की लागत से अस्पताल परिसर के जर्जर सड़क के निर्माण कराया जायेगा. सड़क निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शीध्र ही शुरू होगी. बताया चले कि सदर अस्पताल परिसर का मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) भवन लिंक मुख्य पथ पूरी तरह से जर्जर है. इस सड़क एएनएम व जीएनएम सहित आइसीयू जाने का मुख्य रास्ता है. ऐसे में सड़क जर्जर होने के कारण थोड़ी बारिश में भी जल-जमाव की समस्या झेलनी पड़ती है. ऐसे में इस पथ के निर्माण से मरीजों सहित अस्पताल कर्मी व मोहल्ला के लोगों को आनेजाने में स��विधा होगी. सदर अस्पताल प्रबंधक कौशल किशोर दूबे ने बताया कि नगर निगम के द्वारा तीन करोड़ की लागत से जर्जर सड़क को उच्चा करने के साथ पिक्यू व आइसीयू तक सड़क का निर्माण कराने की योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी है. कहा कि जर्जर सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही होने की उम्मीद है. ऐसे में सड़क निर्माण से मरीजों को सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >