Motihari: दस माह पूर्व अपहृत युवती बरामद,अपहर्ता फरार

नवादा गांव से लगभग दस माह पूर्व भगाई गई युवती मंगलवार को इजरा गांव से बरामद हुई,वही पुलिस की भनक लगते ही अपहर्ता फरार हो गया.

Motihari: गोविंदगंज. क्षेत्र के नवादा गांव से लगभग दस माह पूर्व भगाई गई युवती मंगलवार को इजरा गांव से बरामद हुई,वही पुलिस की भनक लगते ही अपहर्ता फरार हो गया,पुलिस ने महिला को व्यवहार न्यायालय मोतिहारी में कार्रवाई के लिए भेज दिया,बताया जा रहा है कि लगभग दस माह पूर्व एक गांव की युवती को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इजरा गांव का दिनेश साह बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया था,जिस घटना को ले युवती के पिता सिकंदर राम ने अपहर्ता सहित उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी,जिसमें अपहर्ता की मां पूर्व में जेल जा चुकी है,मंगलवार की दोपहर युवती को अपहर्ता द्वारा अपने घर में छुपाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इजरा गांव स्थित अपहर्ता के घर से युवती को बरामद कर लिया,पुलिस व परिजनों के मुताबिक उक्त युवती लगभग सात माह की गर्भवती है,जिसकी मेडिकल जांच व बयान के लिए मोतिहारी भेज दिया गया, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने न्यायालय के आदेश पर अग्रतर कार्रवाई करने की बात बताई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SN SATYARTHI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >