Motihari: बाइक सवार बदमाशों ने किशोर की चाकूमार की हत्या

शहर के अगरवा मोहल्ला में गुरुवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक किशोर की चाकूमार हत्या कर दी.

Motihari: मोतिहारी. शहर के अगरवा मोहल्ला में गुरुवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक किशोर की चाकूमार हत्या कर दी. मृतक गोलू कुमार (16) अगरवा चिकनी घाट के नन्हक राम का पुत्र था. चाकू उसके सीने में लगी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर नगर इंस्पेक्टर दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घटना स्थल से बड़ा चाकू बरामद हुआ है. बताया जाता है कि गाेलू अगरवा एक गली मेें था. इस दौरान तीन युवक बाइक से आये, जबकि दो-तीन युवक पैदल थे. गोलू को देखते ही कहा कि पकड़ो, उनको देखते ही गोलू दौड़ कर भागने लगा. बदमाशों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया, उसके बाद सीने में चाकू घोंप दिया. उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले. सथानीय लोग गोलू को उठा सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचेी मृतक की मां ने रोते-बिलखते बताया कि शाम पांच बजे गोलू ने फोन खाना के लिए फोन किया था. उस वक्त वह सब्जी खरीदने चौक पर गयी थी. उसने कहा कि आ रहे है तो खाना देते है. उसके थोड़ी देर बाद ही फोन आया कि गोलू को किसी ने चाकू मार हत्या कर दी है. उसने यह भी बताया कि शहर के बेलिसराय मोहल्ला में उसका घर है. विवाद के कारण ही सपरिवार चिकनी घाट मोहल्ला में किराये का मकान लेकर रह रही थी. इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >