Motihari News: बंजरिया. पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चैलाहां-जटवा मुख्य मार्ग स्थित अजगरी भोला चौक के समीप फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलायी जा रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेही गांव निवासी मो. अरमान और तबरेज आलम के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Banjaria News: वाहन जांच में संदिग्ध मिली बाइक
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भोला चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को आते दिखाई दिए.
पुलिस ने बाइक को रोककर वाहन के कागजात और नंबर प्लेट की जांच की. जांच के दौरान नंबर प्लेट को लेकर पुलिस को संदेह हुआ.
जांच में फर्जी निकला नंबर प्लेट
पुलिस के अनुसार, बाइक पर लगाया गया नंबर प्लेट फर्जी पाया गया. वाहन का असली नंबर बदलकर बाइक चलायी जा रही थी. इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक का असली नंबर क्या है, उसका मालिक कौन है और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था.
दोनों आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गये
पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने मो. अरमान और तबरेज आलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और बाइक के वास्तविक मालिक तथा फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटायी जा रही है.
यह भी पढ़ें: पैसा नहीं मिला तो थमी विकास की रफ्तार, सम्राट अशोक भवन समेत 30 योजनाएं अटकीं
