मोतिहारी: रक्सौल में कानून-व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च, अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों को चेतावनी

रक्सौल शहर में गुरुवार को अनुमंडल प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और यातायात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सड़कों का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाया गया और भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Motihari News: रक्सौल शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को अनुमंडल प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों का निरीक्षण किया गया. सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को हटाया गया और दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

एसडीओ और एसडीपीओ ने किया नेतृत्व

फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा और एसडीपीओ मनीष आनंद ने किया. मार्च स्थानीय थाना परिसर से शुरू होकर मेन रोड, स्टेशन रोड, ब्लॉक रोड, कोइरिया टोला समेत शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों से होकर गुजरा और फिर थाना परिसर पहुंचा.

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायजा लिया.

सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को तत्काल हटवाया. साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण नहीं किया जाए.

प्रशासन का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है.

कानून-व्यवस्था पर प्रशासन की नजर

एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा ने बताया कि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निगरानी की जा रही है. फ्लैग मार्च के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया.

उन्होंने कहा कि प्रशासन शहर में सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय है.

कई अधिकारी रहे मौजूद

फ्लैग मार्च में रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो, आदापुर बीडीओ रंधीर कुमार सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे.

यह भी पढे़ं: मोतिहारी: MGCUB में PG की रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग शुरू, 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >