घोड़ासहन में एसपी स्वर्ण प्रभात का निरीक्षण, ट्रैफिक चेक पोस्ट निर्माण कार्य का लिया जायजा

एसपी स्वर्ण प्रभात ने सीमावर्ती घोड़ासहन और झरौखर थानों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने निर्माणाधीन ट्रैफिक चेक पोस्ट का भी निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण का निर्देश दिया.

Motihari News: पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को सीमावर्ती घोड़ासहन एवं झरौखर थाना का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, कार्यालय संचालन तथा पुलिसकर्मियों की सुविधाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों थानों के विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद घोड़ासहन बाजार स्थित निर्माणाधीन ट्रैफिक चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया.

Ghorasahan News: थानों की व्यवस्था का लिया जायजा

एसपी स्वर्ण प्रभात ने घोड़ासहन एवं झरौखर थाना के मेस, रसोईघर, आवासीय परिसर, अनुसंधान कक्ष तथा सिरिस्ता कक्ष का निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कार्यालय संचालन, अभिलेख संधारण और विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निर्माणाधीन ट्रैफिक चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

निरीक्षण के बाद एसपी घोड़ासहन बाजार स्थित आंबेडकर चौक एवं भगत सिंह चौक पहुंचे, जहां निर्माणाधीन ट्रैफिक चेक पोस्ट का धरातलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया.

बाजार की जाम समस्या पर रहेगा फोकस

घोड़ासहन बाजार में लगातार लगने वाले जाम को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चेक पोस्ट का निर्माण कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इसके शुरू होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और जाम की समस्या कम होगी.

पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ अभिषेक कुमार, पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार निर्दोष, घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, झरौखर थानाध्यक्ष असलम अंसारी सहित दोनों थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >