Motihari: जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में छह प्रतिभागियों ने मारी बाजी

बालक वर्ग में ढ़ेकहां मोतिहारी के गोलू कुमार प्रथम, ढ़ेकहां मोतिहारी के सुजीत कुमार द्वितीय,सुगौली के अनुराज कुमारव ढ़ेकहां मोतिहारी के साकिब रज़ा तृतीय स्थान पर रहे

मोतिहारी : खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 09 से 12 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन साइक्लिंग, एथलेटिक्स व कबड्डी की प्रतियोगिता हुई. स्थानीय गांधी मैदान रोड पर आयोजित साइक्लिंग अंडर 14 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में मोतिहारी के स्कूल की सुप्रिया कुमारी प्रथम, ढ़ेकहां मोतिहारी की रितिका कुमारी द्वितीय, रामगढ़वा की अबीना खातून व ढ़ेकहाँ मोतिहारी की रागिनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं बालक वर्ग में ढ़ेकहां मोतिहारी के गोलू कुमार प्रथम, ढ़ेकहां मोतिहारी के सुजीत कुमार द्वितीय,सुगौली के अनुराज कुमारव ढ़ेकहां मोतिहारी के साकिब रज़ा तृतीय स्थान पर रहे. अंडर-17 बालिका वर्ग में मोतिहारी की सृष्टि कुमारी प्रथम, मोतिहारी की शालिनी कुमारी द्वितीय, ढ़ेकहां मोतिहारी की गोल्डी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. बालक वर्ग में पिपराकोठी के शौर्य कुमार प्रथम, मोतिहारी के रितिक कुमार द्वितीय व मोतिहारी के रवि रंजन कुमार तृतीय स्थान पर रहे. अंडर-19 बालिका वर्ग में मोतिहारी की प्रियांशु कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं. जबकि बालक वर्ग में बनकटवा के दीपक कुमार प्रथम, मोतिहारी के विष्णु कुमार द्वितीय, ढ़ेकहां मोतिहारी के किशन राम तृतीय स्थान हासिल किया. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला कबड्डी संघ के सचिव भानु प्रकाश, अरुण कुमार गुप्ता, पंकज वर्मा, मनोज प्रसाद, मोहम्मद मोब्बसीर सहित कई शारीरिक शिक्षक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >