Motihari: यूपी मेड शराब के साथ सीतामढ़ी का युवक गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल की टीम के द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में यूपी निर्मित शराब बरामद की है.

Motihari: रक्सौल. रेलवे सुरक्षा बल की टीम के द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में यूपी निर्मित शराब बरामद की है. रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रक्सौल के पोस्ट कमांडर ए के चौधरी व राजकीय रेल थाना रक्सौल के निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व की टीम के द्वारा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 एवं 3 के पूर्वी छोड़ से 53 बोतल यूपी मेड हेयवर्ड 500 एमएल केन बियर की 53 बोतल के साथ-साथ पांच पीस एंटीक्यूटी विस्की को बरामद किया है. इस मामले में एक आरोपी सीतामढ़ी जिला के सीतामढ़ी मोहनपुर वार्ड नंबर 39 निवासी गणेश पासवान के पुत्र भागीरथ पासवान को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पीठ पर काला बैग टांग कर घुम कर रहा था, शक के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर श्री चौधरी के द्वारा जब आरोपी के बैग की जांच करायी गयी तो उसमें से शराब बरामद की गयी. इसकी पुष्टि करते हुए आरपीएफ निरीक्षक श्री चौधरी ने बताया कि आवश्यक पूछताछ और कार्रवाई के बाद जीआरपी रक्सौल को सौंप दिया गया है. जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आरपीएफ से प्राप्त आवेदन के आलोक में बिहार उत्पाद अधिनियम की संशोधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >