संत सिंह कुशवाहा बने रालोमो मोतिहारी के नए जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मोतिहारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने संत सिंह कुशवाहा को पूर्वी चंपारण जिले का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

मोतिहारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के वरिष्ठ नेता संत सिंह कुशवाहा को पूर्वी चंपारण जिले का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उनके मनोनयन की घोषणा के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

रालोमो चिकित्सा प्रकोष्ठ (बिहार) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार ने संत सिंह कुशवाहा को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने इस मनोनयन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा तथा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक सिंह सहित केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया.

संगठन को मिलेगी नई मजबूती

डॉ. दीपक कुमार ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि संत सिंह कुशवाहा अपने लंबे राजनीतिक अनुभव, सांगठनिक क्षमता और कर्मठता के बल पर पूर्वी चंपारण में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. उनके नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा.

बधाई देने वालों का लगा तांता

संत सिंह कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जताई है. बधाई देने वालों में रामपुकार सिन्हा, अधिवक्ता बालेश्वर प्रसाद, कौशल सिंह, इंजीनियर लोकेश कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार, जिला प्रवक्ता वेदप्रकाश गुप्ता, पप्पू कुशवाहा, भूषण कुमार, प्रमुख प्रसाद, पिपराकोठी प्रखंड अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मो. रोज अहमद, रुपलाल प्रसाद, कौशल कुमार, डॉ. राकेश कुमार, मुन्ना यादव, राजकुमार साह, रुनझुन देवी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सविता कुशवाहा, नीतीश कुमार और मिंटू कुमार सहित दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हैं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >