Motihari: मौलाना अमानुल्लाह बने जमीअत उलेमा के सदर व कासमी बने सेक्रेटरी

जमीअत-ए-उलेमा पूर्वी चंपारण के जिला कार्यकारिणी का चुनाव ढाका जामिया जकरिया परिसर में हुआ

मोतिहारी. जमीअत-ए-उलेमा पूर्वी चंपारण के जिला कार्यकारिणी का चुनाव ढाका जामिया जकरिया परिसर में हुआ,जिसमें सर्व सम्मति से डॉ.तबरेज अजीज सरपरस्त निर्वाचित किये गये. वहीं,मौलाना अमानुल्लाह मोजाहिरी को जिला सदर,मौलाना तुफैल कासमी व डॉ. सैयद तारीक अनवर को नायब सदर व,जामिया जकरिया ढाका के मुफ्ती मो.अहमद कासमी,को जेनरल सेक्रेटरी निर्वाचित किया गया.इसी तरह से माैलाना सदरे आलम बांदवी,डॉ. मुजफ्फर हुसैन कासमी,मौलाना नेहाल अहमद मोजाहिरी,मौलाना मोहीबुर्रहमान व कारी सैगतुल्लाह नायब सेक्रेटरी निर्वाचित किये गये. मौलाना अब्दुल्लाह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी. संचालन डॉ. मुफ्ती सैयद तारीक अनवर ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमीअत उलेमा बिहार के सचिव मौलाना नाजिम व मौलाना इजहार आलम मास्टर सगीर आलम,मौलाना अब्दुल्लाह,मौलाना मिस्बाउल हक,मौलाना अरशद आलम,मौलाना मो.तबरेज,मौलाना गुलाम रब्बानी,मो. जलालुद्दीन सहित बड़ी संख्या में उलेमा मौजूद थे. मौलाना नाजिम व मौलाना इजहार आलम ने जमीअहत के गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि मानवता व देश की सेवा के लिए जमीअत संकल्पित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >