मोतिहारी: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, रिटायर्ड सैनिक गिरफ्तार

मोतिहारी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से लाखों रुपये ठगने के आरोप में रिटायर्ड सैनिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News: रघुनाथपुर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी करने वाले एक रिटायर्ड सैनिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई युवकों से लाखों रुपये ठगने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवेद्र भूषण के रूप में हुई है.

सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवकों से वसूली का आरोप

पुलिस के अनुसार, ढाका थाना क्षेत्र के सोरपनिया निवासी युवक कमलेश कुमार ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोप है कि आरोपी खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देता था और इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूलता था.

कई युवकों से ठगी की आशंका

पुलिस के मुताबिक, ठगी के शिकार युवकों में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मनकररिया निवासी पवन कुमार सिंह समेत कई अन्य युवक भी शामिल हैं.

मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. कई अन्य पीड़ितों के सामने आने की भी संभावना जताई जा रही है.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ठगी का नेटवर्क कितना बड़ा है तथा अब तक कितने लोगों से पैसे की वसूली की गई है.

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >