Motihari: पानी से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तीव्र, ग्रामीणों को सूखा अनाज व प्लासिटक वितरित

सदर प्रखंड के ध्रुव लखौरा, कटहा, बरदाहा और बरवा क्षेत्र में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है.

मोतिहारी. सदर प्रखंड के ध्रुव लखौरा, कटहा, बरदाहा और बरवा क्षेत्र में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है. जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है. प्रभावित परिवारों को चिन्हित कर सुखा अनाज और प्लास्टिक वितरण किया गया. राजस्व अधिकारी नवनीत प्रकाश ने बताया कि बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और ग्रामीणों को खाने-पीने की चीजों की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि हर संभव मदद समय पर पहुंचाई जाएगी. ग्रामीणों ने बताया कि पानी दूषित होने के कारण बीमारी फैलने का खतरा है, खासकर बच्चों में. ग्रामीण अजित कुमार, बच्चा यादव, मोहन साहनी, लालबाबू साहनी, कुणाल यादव और मनोज यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभी तक चिकित्सीय व्यवस्था नहीं हुई है. लोग भय और चिंता के कारण घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं.साथ ही, मवेशियों के लिए चारा लाने में भी कठिनाई हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि चारा लाने गए कुछ लोग डूबने की घटनाओं के कारण आगे नहीं जा रहे हैं, जिससे भय और हताशा का माहौल बना हुआ है.

प्रशासन ने कहा बचाव व राहत कार्य जारी रहेगा

प्रशासन ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी रहेगा. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि बाढ़ के कारण हुए नुकसान को कम किया जा सके और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित तथा पर्याप्त सहायता मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >