रक्षाबंधन पर भारतीय डाक विभाग का उपहार, राखी मेल स्पीड पोस्ट पर 10% छूट

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर, भारतीय डाक विभाग ने "राखी मेल" योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत, अंतर्देशीय स्पीड पोस्ट (दस्तावेज़) से भेजी जाने वाली राखियों पर 10% की विशेष छूट दी जाएगी. यह सुविधा 12 अगस्त 2026 से प्रभावी है, जो भाई-बहन के स्नेह को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेगी.

Motihari News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के स्नेह को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने "राखी मेल" योजना शुरू की है. इस योजना के तहत अंतर्देशीय स्पीड पोस्ट (दस्तावेज़) से भेजी जाने वाली राखियों पर 10 प्रतिशत विशेष छूट दी जाएगी. यह सुविधा 12 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी.

राखी मेल पर मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

रेल डाक सेवा "यू" मंडल, मोतिहारी के डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य ने बताया कि ग्राहक अपने स्पीड पोस्ट लिफाफे पर स्पष्ट रूप से "राखी मेल" अंकित कर मोतिहारी रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग काउंटर से बुकिंग करा सकते हैं. प्रत्येक ग्राहक को अधिकतम पांच राखी मेल स्पीड पोस्ट पर 10 प्रतिशत शुल्क छूट का लाभ मिलेगा.

निर्धारित शुल्क पर मिलेगी विशेष रियायत

डॉ. आशुतोष आदित्य ने बताया कि 50 ग्राम तक के अंतर्देशीय स्पीड पोस्ट दस्तावेज़ का मूल शुल्क स्थानीय क्षेत्र के लिए 19 रुपये तथा स्थानीय क्षेत्र से बाहर 47 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) निर्धारित है. "राखी मेल" योजना के तहत इसी निर्धारित शुल्क पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी.

राखियों की प्राथमिकता से होगी डिलीवरी

डाक विभाग ने रक्षाबंधन को देखते हुए राखियों के त्वरित प्रसंस्करण, विशेष प्रेषण और प्राथमिकता के आधार पर वितरण की व्यवस्था की है. सभी संबंधित डाक इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि "राखी मेल" से भेजी गई राखियों का समयबद्ध निस्तारण एवं वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि बहनों की राखी समय पर उनके भाइयों तक पहुंच सके.

24 घंटे खुला रहेगा बुकिंग काउंटर

डॉ. आशुतोष आदित्य ने बताया कि रेल डाक सेवा, मोतिहारी का रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग काउंटर 24×7 संचालित होता है. यह रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा. ग्राहक किसी भी समय अपनी राखियां बुक कर इस विशेष सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुगौली के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, C-4 कोच का शीशा चकनाचूर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गिरीश चन्द्र मिश्र

गिरीश चन्द्र समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें लिखने में लंबा अनुभव रखते हैं. पारंपरिक पत्रकारिता के साथ-साथ ये आधुनिक डिजिटल मीडिया में भी गहरी अभिरुचि रखते हैं और समसामयिक विषयों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >