Motihari: राकेश कुशवाहा बनें रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष

व्यापारियों के हित संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के रूप में राकेश कुशवाहा को मनोनीत किया गया है.

Motihari: रक्सौल. व्यापारियों के हित संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के रूप में राकेश कुशवाहा को मनोनीत किया गया है. रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने संवैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए कार्यकारिणी व संस्थापक सदस्यों की बैठक में व्यापारिक हितार्थ क्रियाकलापों एवं सदस्यों की कर्तव्यनिष्ठा को संज्ञान मे लेते हुए राकेश कुशवाहा का मनोनयन किया गया. जबकि सर्वसम्मति से इस दौरान शंभू प्रसाद चौरसिया को महासचिव पद की जिम्मेवारी दी गयी.

अध्यक्ष और महासचिव के चयन पर सभी सदस्यों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अग्रिम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की. साथ ही संरक्षक ध्रुव नारायण श्रीवास्तव एवं शिवपूजन प्रसाद ने नव चयनित पदाधिकारियों को अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आपके ऊपर चैम्बर ने उम्मीद भरी निगाहों से एकजुटता प्रदर्शित किया है, जिसे आप अपने कार्यकाल में व्यवसायिक व सामाजिक हितार्थ क्रियाकलापों के संकल्प भाव से कार्य करने की जिम्मेदारी है. वहीं संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता एवं महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए अपने कार्य अनुभव को साझा किया. इस दौरान संरक्षक व पूर्व पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महासचिव से एक सप्ताह के भीतर अपने कैबिनेट गठन का करने का समुचित प्रयास करने का आग्रह किया. बैठक व निर्वाचन प्रक्रिया पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुशवाहा, महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया ने चैम्बर के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आप सभी ने जो आशा एवं विश्वास जताया है. उसपे शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर संरक्षक ध्रुव नारायण श्रीवास्तव, शिवपूजन प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव,राज कुमार गुप्ता, राकेश कुशवाहा, नितिन कुमार,दिलीप कुमार साह, मोहम्मद निजामुद्दीन, कृष्णा प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, हीरालाल प्रसाद, गिरधारी लाल श्रीवास्तव आदि सदस्यों की उपस्थिति रही, जिसकी जानकारी निवर्तमान मिडिया प्रभारी शम्भु प्रसाद चौरसिया ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >