बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत, 21 सितंबर से गहन सफाई तो 2 अक्टूबर को होगी स्वच्छता शपथ

रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाने के लिए मोतिहारी में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन शुरू हो गया है. इस अभियान के तहत स्टेशनों, ट्रेनों और पटरियों की सफाई के साथ-साथ जन-जागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है.

Motihari News: रेलवे परिसरों, स्टेशनों, ट्रेनों और रेल पटरियों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन शुरू किया गया है. इसी क्रम में बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन प्रशासन की ओर से शनिवार को स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्वच्छता को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. स्टेशन क्षेत्र में गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स का कायाकल्प कर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए.

स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने श्रमदान कर स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की. स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 15 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान अलग-अलग तिथियों पर स्वच्छता और जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

बापूधाम स्टेशन पर सफाई के साथ जन-जागरूकता अभियान

स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत के तहत बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में साफ-सफाई अभियान चलाया गया. रेलकर्मियों ने श्रमदान कर स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाने में भागीदारी की.

इसके साथ ही स्टेशन क्षेत्र में चिन्हित गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स को बेहतर स्वरूप देकर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया. अभियान का उद्देश्य यात्रियों और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है.

21 सितंबर से स्टेशनों और ट्रेनों में गहन सफाई

स्टेशन अधीक्षक के अनुसार, 21 और 22 सितंबर को प्रमुख स्टेशनों, ट्रेनों और शौचालयों में गहन सफाई अभियान चलाया जाएगा.

इसके बाद 23 और 24 सितंबर को रेलवे कॉलोनियों में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलेगा. इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक और कंपोस्टिंग को बढ़ावा देने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा.

25 और 26 सितंबर को खेल परिसरों में शून्य-अपशिष्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

विश्व पर्यटन दिवस से कबाड़ से जुगाड़ तक कार्यक्रम

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हेरिटेज और पर्यटन स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. 28 और 29 सितंबर को ‘कबाड़ से जुगाड़’ अभियान के तहत रेलवे स्क्रैप से कलाकृतियां तैयार की जाएंगी.

30 सितंबर को ‘सफाईमित्र सुरक्षा सेवा एवं सम्मान शिविर’ आयोजित होगा. इसमें सफाईकर्मियों की स्वास्थ्य जांच के साथ पीपीई किट का वितरण किया जाएगा.

1 अक्टूबर को सुबह 8 बजे ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत सामूहिक श्रमदान किया जाएगा. वहीं 2 अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ पर स्वच्छता शपथ, ‘स्वच्छ रथ’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम होगा.

ट्रैक से कार्यालय तक चलेगा डीप क्लीनिंग अभियान

3 से 5 अक्टूबर तक स्टेशनों, पेंट्री कारों और कार्यालयों में ‘डीप क्लीनिंग ड्राइव’ चलायी जाएगी. 6 से 8 अक्टूबर तक रेलवे ट्रैक के आसपास जमा लिगेसी वेस्ट और झाड़ियों की सफाई जेसीबी के माध्यम से की जाएगी.

9 और 10 अक्टूबर को अवैध पोस्टर हटाने और गुटखे के दाग मिटाने के लिए ‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’ अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान दीवारों पर पेंटिंग भी की जाएगी.

15 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता और जागरूकता अभियान

स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम चरण में 11 से 15 अक्टूबर तक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे. रेलवे की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर सफाई, जागरूकता और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े अभियान चलाए जाएंगे.

रेलवे का यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यात्रियों, रेलकर्मियों और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी जोर रहेगा.

SEO Details

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >