नेपाल के लोहा व्यवसायी के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस

लोहा व्यवसायी रामायण साह की गोली मार हत्या में शामिल बदमाशों के करीब पुलिस पहुंच चुकी है.

मोतिहारी . पिपरा के बेदीबन मधुबन में नेपाल के लोहा व्यवसायी रामायण साह की गोली मार हत्या में शामिल बदमाशों के करीब पुलिस पहुंच चुकी है. व्यवसायी हत्याकांड के अनुसंधान में पुलिस को जो साक्ष्य मिले है, उससे व्यवसायी के कई अपनों के गिरेवा कानून के शिकंजे में फंस रहा है. पुलिस ने हत्या के षड्यंत्रकर्ता सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है, उसमें दो लोग व्यवसायी के बहुत करीबी है, जबकि एक शूटर बताया जा रहा है. हिरासत में लिए गये तीनों ने पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की तो इस घटना का परत दर परत खुलासा होते चला गया. हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पुलिस का कहना है कि बुधवार को पूरे घटना का पर्दाफास कर दिया जायेगा. बताते चले कि 28 जुलाई की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने रामायण साह की गोली मार हत्या कर दी थीृ. रामायण का नेपाल में लोहे का कारोबार है. उसके पिता देहांत नेपाल में हो गया था.रामायण शव लेकर अपने पैतृक गांव दाह संस्कार करने आया. दाह संस्कार के बाद घंटा टांगने के लिए हांडी खरीदने अपने भतीजे के साथ रविवार को ग्रामीण चौक पर गया. वापस लौटते समय बाइक सवार अपराधियों ने उसकी स्कूटी को आगे से घेर लिया, उसके बाद रामायण के सीने में दनादन दो गोली दाग दी, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गये. वहीं उसका भतीजा विकास ने भाग कर अपनी जान बचायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >