Raxaul News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को भेजे गए पत्र के क्रम में टेक्सटाइल्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स, रक्सौल के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार गुप्ता को भी प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है. एक जुलाई को जारी इस पत्र में प्रधानमंत्री ने विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करने में सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया है.
प्रधानमंत्री ने विकास कार्यों का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री के पत्र में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन, आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत, एमएसएमई, उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा, युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा उद्यमियों के सशक्तिकरण का उल्लेख किया गया है. साथ ही विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को जनभागीदारी से पूरा करने का आह्वान किया गया है.
डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने जताया आभार
टेक्सटाइल्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स, रक्सौल के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह पत्र केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि रक्सौल के पूरे व्यापारिक समुदाय के प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग को राष्ट्र की आर्थिक प्रगति का आधार मानते हुए उद्यमियों को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण भागीदार बताया गया है.
विकसित भारत के लक्ष्य में सहयोग का भरोसा
डॉ. गुप्ता ने विश्वास जताया कि रक्सौल का व्यापारिक समुदाय व्यापार, उद्योग, रोजगार सृजन और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा. उन्होंने कहा कि विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को साकार करने में व्यापारिक समाज हरसंभव सहयोग देगा.
व्यापारिक समुदाय ने दी बधाई
इस अवसर पर शिवपूजन प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता, रजनीश प्रियदर्शी, बिमल सर्राफ, आलोक श्रीवास्तव, दिनेश प्रसाद, एम. निजामुद्दीन सहित अन्य लोगों ने डॉ. अरुण कुमार गुप्ता को बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की.
यह भी पढ़ें: सावन में मेहंदी और हरी चूड़ियों का महत्व, भगवान शिव की आराधना से जुड़ी है मान्यता
