Motihari : नगर निगम में आवास विहीन नहीं रहेंगे लोग

शहरी क्षेत्र में भी ग्रामीण क्षेत्र के तर्ज पर आवासविहीन लोगों को आवास का लाभ मिलेगा. प्रथम चरण में नगर निगम मोतिहारी के 411 लोगों का चयन कर प्रति लाभुक एक लाख की दर से राशि भेजी गयी है.

Motihari : मोतिहारी.शहरी क्षेत्र में भी ग्रामीण क्षेत्र के तर्ज पर आवासविहीन लोगों को आवास का लाभ मिलेगा. प्रथम चरण में नगर निगम मोतिहारी के 411 लोगों का चयन कर प्रति लाभुक एक लाख की दर से राशि भेजी गयी है. मकान बनने के साथ आगे की राशि भुगतान की जाएगी. प्रति मकान करीब ढ़ाई लाख रुपया लाभुक को मिलेगा. बशर्ते लाभुक निगम के नक्शे के अनुसार मकान बनवाएं, अन्यथा एकरनामा रद्द भी हो सकता है. किसी भी स्तर पर बिचौलियां द्वारा राशि की मांग की जाती है तो सीधे नगर निगम में शिकायत दर्ज करें. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 411 लोगों में 200 लाभुकों के खाते में राशि चली गयी है. रविवार को बैंक बंद है. अगले दो-तीन दिनों में शेष 211 लाभुकों के खाते में राशि चली जाएगी. राशि मिलने के साथ ही लाभुक अपना आवास निर्माण कार्य शुरू करे. कुल आवेदन 1900 में 411 के बाद शेष बचे करीब 15 सौ आवेदकों के आवास स्वीकृति के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया के साथ वरीय स्तर पर पत्र भेजा गया है. स्वीकृति मिलने के साथ ही उनलोगों का भी भुगतान कर दिया जायेगा. पीएम शहरी आवास योजना के तहत कोई भी आवासविहीन नहीं रहेगा, बशर्ते सरकार के शर्तों को पूरा करता हो.

निगम क्षेत्र में 600 आवेदक है भूमिहीन

भूमिहीन लोगों को भी आश्रय देने की सरकार की योजना है. इसके तहत 600 आवेदक वैसे है, जिनके पास भूमि नहीं है. शहरी भूमि महंगी दर पर मिलती है. ऐसे में सामुदायिक आवास योजना के तहत शहर के किसी भाग में आवास बनाकर भूमिहीनों को आवास दिया जायेगा. इसके लिए विभागीय स्तर पर अनुमति की आवश्यकता है, जिसको ले पत्राचार किया जा रहा है.

क्या कहती हैं मेयर

नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बन रही है. आवास विहीन भी लोग न रहे, इसके लिए खाते में राशि भेजी जा रही है. लाभुक जिनके खाते में अब तक राशि नहीं गयी है, उनके खाते में भी दो से तीन दिन में राशि जाएगी. शेष आवेदन स्वीकृति की प्रक्रिया में है.

प्रीति कुमारी गुप्ता,मेयर, नगर निगम मोतिहारी

क्या कहते हैं आयुक्त

411 लाभुकों की सूची नगर निगम कार्यालय के दीवाल पर लगा दी गयी है. किसी भी स्तर पर कोई बिचौलियां राशि की मांग करता है तो सीधे निगम कार्यालय में शिकायत करे. देर सवेर सभी खाते में राशि जाएगी. भूमिहीनाें को भी आवास देने की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर चल रही है.

सौरभ सुमन यादव,नगर आयुक्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >