Motihari: पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर

नगर परिषद क्षेत्र के साहेबगंज रोड में पिकअप ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी.घटना में बाइक सवार हाजी मियां (72) गंभीर रूप से घायल हो गया.

Motihari: चकिया. नगर परिषद क्षेत्र के साहेबगंज रोड में पिकअप ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी.घटना में बाइक सवार हाजी मियां (72) गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल को इलाज के लिए स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया.घायल हाजी मियां जिले के सोनवल,उजियार टोला वार्ड नंबर 11 का निवासी हदीस मियां का पुत्र बताया जाता है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल बाइक सवार साहेबगंज रोड में जा रहा था.इसी दौरान पूरन छपरा की तरफ से आ रहे पिकअप ने उसे आगे से टक्कर मार दी.पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है. चालक आनंद कुमार मेहसी थाना क्षेत्र के चक मदारी का निवासी बताया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >