21 जुलाई को दो पंचायतों में लगेगा विकास शिविर, लोगों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

21 जुलाई को बंजरिया प्रखंड की पचरुखा पश्चिमी और सेमरा पंचायत में पंचायत विकास शिविर का आयोजन होगा. इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है. प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Motihari News: बंजरिया प्रखंड क्षेत्र की पचरुखा पश्चिमी और सेमरा पंचायत में 21 जुलाई को पंचायत विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सीधे पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर की तैयारी अंतिम चरण में है. प्रशासन ने दोनों पंचायतों में कर्मियों की तैनाती कर दी है और सभी विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं.

Panchayat Vikas Shivir: अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने बताया कि पंचायत विकास शिविर को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है. शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके.

प्रशासन ने पूरी की तैयारी

प्रशासन के अनुसार शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. संबंधित पंचायतों में कर्मियों की तैनाती कर दी गई है और विभागीय समन्वय के साथ कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. लोगों से निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ महासचिव रौनक राज ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से की मुलाकात, रक्सौल के विकास पर हुई चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >