डेंगू से एक महिला की मौत, सात नये मरीज मिले

जिले में डेंगू के सात नये संक्रमि मरीज मिले हैं. वहीं एक अन्य महिला मरीज की मौत पटना में ईलाज के दौरान हो गयी.

मोतिहारी. जिले में डेंगे ने व्यापक रूप से पांव फैलाना शुरू कर दिया है. गुरुवार को डेंगू के सात नये संक्रमि मरीज मिले हैं. वहीं एक अन्य महिला मरीज की मौत पटना में ईलाज के दौरान हो गयी. मृतका पताही के गम्हरिया का जयसून खातून (35) है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जयसून खातून पहले नेपाल में रहती थी. डेंगू के शिकार होने के बाद वहां से अपने घर पताही के गम्हरिया आ गयी. वह डॉ आशुतोष शरण के यहां ईलाज करानाशुरू किया. बाद में वह लामा हो गयी और पटना के पीएमसीएच में ईलाज कराना शुरू कर दिया. गुरुवार को उसकी मौत ईलाज के दौरान हो गयी. इसकी पुष्टि सीएस डॉ विनोद कुमार सिंह ने की. उन्होंने बताया कि सात जो नये संक्रमित मरीज मिले है, उनमें मोतिहारी सदर प्रखंड, तुरकौलिया, बंजरिया, पीपराकोठी सहित अन्य प्रखंड शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >