सिकरहना . ढाका-पचपकड़ी रोड में सोमवार को सोरपनिया नहर के समीप बस एवं बाइक की टक्कर एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति जख्मी हो गया. हादसा बाइक द्वारा ओवरटेक करने के क्रम में बस से टकरा गई. मृतक पचपकड़ी थाना क्षेत्र के रुपौलिया गोपी निवासी राम जायसवाल उर्फ रामप्रसाद बताया गया है. पचपकडी निवासी जख्मी आतीस चौधरी का इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा हैं.मृतक एवं जख्मी फाइनेंस कंपनी में काम करते है.थाना अध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
