भूमि विवाद में वृद्ध महिला को लाठी से पीटकर हत्या

चढ़रहिया पंचायत के बगहा गांव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. जिसमे एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी है.

हरसिद्धि.थाना क्षेत्र के चढ़रहिया पंचायत के बगहा गांव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. जिसमे एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी है. मृत महिला राघो महतो की वृद्ध मां शमा कुंवर है. मृतक महिला के परिजन का आरोप है कि उसके गांव के कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने के लिए झोंपड़ी उजाड़ रहे थे. विरोध करने पर उक्त सभी ने शमा कुंवर को लाठी से मारकर हत्या कर दी है. ग्रामीण बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच तीन चार दिन से विवाद चल रहा था. एक पक्ष के मोहन पासवान थाना में कल ही आवेदन दिया है. हत्या को लेकर गांव में दोनों पक्ष में तनाव दिख रही है. थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है. हत्या कैसे हुई है इसकी तहकीकात की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >