Raxaul News: हत्या के प्रयास और शराब तस्करी समेत अलग-अलग मामलों में 9 गिरफ्तार

आदापुर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनमें हत्या के प्रयास के आरोपी, शराब तस्कर, वारंटी और शराब सेवन के आरोपित शामिल हैं. सभी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.

Raxaul News: आदापुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनमें हत्या के प्रयास के आरोपी, शराब तस्कर, वारंटी और शराब सेवन के आरोपित शामिल हैं. सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 432/25 के अभियुक्त पतिराम सहनी तथा थाना कांड संख्या 431/25 के अभियुक्त नीतीश कुमार उर्फ नितेश कुमार उर्फ अभिनव कुमार सिंह को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया. दोनों लक्ष्मीपुर भवनपुर के निवासी हैं.

छह लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

शराब तस्करी के मामले में थाना कांड संख्या 237/26 के अभियुक्त किशन पासवान को 300-300 एमएल की 20 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब, कुल छह लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा वारंटी जुबैर अहमद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया.

शराब सेवन के आरोप में पांच गिरफ्तार

शराब सेवन के आरोप में दर्ज थाना कांड संख्या 236/26 के तहत राम लक्ष्मण, हरेश सहनी, किशोरी राम, अशोक कुमार तथा अवध किशोर मांझी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. सभी अभियुक्त पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए गए हैं.

न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे सभी आरोपी

आदापुर थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >