NH-27 पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, तीन घायल

मोतिहारी के मेहसी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पंजाब के चालक राजा कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Mehsi: पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर सोमवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा.

झपकी लगने से डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंचा ट्रक

जानकारी के अनुसार मेहसी थाना के सामने स्थित एनएच-27 ओवरब्रिज के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे टाइल्स लदा ट्रक पंजाब नंबर PB 05 AP 9791 मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को झपकी आने के कारण ट्रक डिवाइडर पार कर विपरीत लेन में पहुंच गया.

इसी दौरान मोतिहारी की ओर जा रहे ट्रक संख्या NK 01 F 0563 से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. दूसरा ट्रक आदि लोड लेकर जा रहा था.

यह भी पढ़ें: नदी किनारे शराब पीकर लौटा चालक, पिकअप ने परिवार के चार लोगों को रौंदा

पंजाब के चालक की मौके पर मौत

हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में पंजाब निवासी 40 वर्षीय राजा कुमार, पिता जोगहनी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों में पंजाब निवासी प्रदीप सिंह (35) तथा उत्तर प्रदेश निवासी मतलु (25) और बबल (20) शामिल हैं. सभी को गंभीर हालत में एनएचएआई एंबुलेंस से मेहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

तीनों घायलों को एसकेएमसीएच रेफर

मेहसी सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. हरेंद्र कुमार रवि ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.

घायलों का इलाज मुजफ्फरपुर में जारी है.

यह भी पढ़ें: कार की चपेट में आने से SKMCH के बीएससी नर्सिंग छात्र की मौत

डेढ़ घंटे तक जाम रहा एनएच-27

दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकों पर लदा सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे एनएच-27 पर यातायात बाधित हो गया. पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई.

बाद में मलबा हटाकर यातायात सामान्य कराया गया. इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मेहसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. मेहसी थानाध्यक्ष शानू गौरव यातायात व्यवस्था बहाल होने तक घटनास्थल पर मौजूद रहे.

पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: कंटेनर के गुप्त तहखाने से 489 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >