21 जुलाई को घर के पास मिलेगा नगर निगम का समाधान, वार्डवार लगेगा सहयोग शिविर, मौके पर सुनवाई

मोतिहारी नगर निगम अपने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 21 जुलाई को वार्डवार 'सहयोग शिविर' का आयोजन कर रहा है। इस शिविर में आप अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।

Nagar Nigam Motihari: नगर निगम क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 21 जुलाई को सुबह 11 बजे से वार्डवार 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जाएगा. शिविर में नागरिक अपनी शिकायतें और निगम से जुड़े कार्य सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका मौके पर ही निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा.

नगर आयुक्त आशीष कुमार ने शिविर के लिए विस्तृत रोस्टर जारी करते हुए अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है.

इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मंगल सेमिनरी हाई स्कूल में आयोजित शिविर की जिम्मेदारी नगर प्रबंधक नागमणि सिंह, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सरोज कुमार और नगर योजना पर्यवेक्षक अमर प्रेम चौरसिया को सौंपी गई है.

वहीं एलएनडी कॉलेज में आयोजित शिविर में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्रशांत कुमार चौधरी, कनीय अभियंता कुन्दन कुमार और सौरभ राज मौजूद रहेंगे.

मौके पर होगी आवेदनों की एंट्री

शिविर में कर दारोगा अरुण कुमार मिश्रा, लेखापाल अवधेश कुमार ठाकुर, उच्च वर्गीय लिपिक भवेश कुमार, भरत राम, प्रफुल चन्द्र समेत कई कर संग्राहकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की भी ड्यूटी लगाई गई है.

ये कर्मी मौके पर ही आवेदनों की एंट्री, दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य तकनीकी कार्य पूरा करेंगे, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े.

इन वार्डों के लिए यहां लगेगा शिविर

वार्ड संख्याशिविर स्थल
22 और 23मंगल सेमिनरी हाई स्कूल, मोतिहारी
35, 37 और 38एलएनडी कॉलेज, मोतिहारी

नगर आयुक्त ने लोगों से की अपील

नगर आयुक्त आशीष कुमार ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायतों, समस्याओं और नगर निगम से जुड़े कार्यों का निपटारा कराएं.

नगर निगम का उद्देश्य लोगों को जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और नागरिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित हो सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amresh kumar singh

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >