Motihari: सड़क हादसे में एमआर की मौत

स्थानीय एसएच 74 मार्ग के अब्बु माल के समीप शनिवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन की ठोकर से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

केसरिया. स्थानीय एसएच 74 मार्ग के अब्बु माल के समीप शनिवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन की ठोकर से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के लिए मोतिहारी ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई. मृतक की पहचान डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया दुबौली टोला निवासी सुनील मिश्रा के पुत्र सत्यम कुमार गर्ग के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह एमआर का काम करता था और मुजफ्फरपुर से अपने घर लौट रहा था तभी हादसा हुआ. इधर घटना की जानकारी मिलने पर केसरिया पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद ग्रामीणों में शोक का माहौल व्याप्त है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >