Motihari Sadar Hospital: बुधवार को इमरजेंसी और आईसीयू में तैनात रहेंगे ये डॉक्टर, अस्पताल जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Motihari Sadar Hospital: मोतिहारी सदर अस्पताल में 20 मई बुधवार को ओपीडी, इमरजेंसी और आईसीयू सेवाएं दो पालियों में चलेंगी. घर से निकलने से पहले देखें आँख, हड्डी, स्त्री रोग और ईएनटी डॉक्टरों का पूरा ड्यूटी रोस्टर…

Motihari Sadar Hospital: पूर्वी चंपारण जिले और आस-पास के क्षेत्रों से सदर अस्पताल, मोतिहारी आने वाले मरीजों के लिए बुधवार, 20 मई का ओपीडी (OPD), इमरजेंसी और आईसीयू (ICU) डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए डॉक्टरों को सुबह और शाम की दो अलग-अलग पालियों में तैनात किया गया है.

यदि आप आज सदर अस्पताल में इलाज कराने या किसी विशेष विभाग के डॉक्टर से परामर्श लेने की योजना बना रहे हैं, तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की पूरी सूची और समय नीचे देख सकते हैं:

ओपीडी और इमरजेंसी का समय

  • सुबह की पाली: सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक.
  • शाम की पाली: दोपहर 02:00 बजे से रात 08:00 बजे तक.

पालियों (Shifts) के अनुसार डॉक्टरों का शेड्यूल

सुबह की पाली (सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक):

  • सामान्य ओपीडी (OPD): डॉ. शत्रुधन कुमार
  • आँख रोग विभाग: डॉ. धनंजय प्रसाद
  • स्त्री व प्रसूति रोग विभाग: डॉ. रश्मी श्री
  • ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग: डॉ. रंजन कुमार गुप्ता
  • ईएनटी (नाक, कान और गला) विभाग: डॉ. तृप्ति कुमारी
  • आईसीयू (ICU): डॉ. अतहर हुसैन
  • इमर्जेंसी (Emergency): डॉ. राजीव कुमार

शाम की पाली (दोपहर 02:00 बजे से रात 08:00 बजे तक):

  • सामान्य ओपीडी (OPD): डॉ. अंकित कुमार
  • आँख रोग विभाग: डॉ. धनंजय प्रसाद
  • स्त्री व प्रसूति रोग विभाग: डॉ. सुरुची स्मृती
  • ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग: डॉ. रंजन कुमार गुप्ता
  • ईएनटी (नाक, कान और गला) विभाग: डॉ. बदरू हसन
  • आईसीयू (ICU): डॉ. अवधेश कुमार
  • इमर्जेंसी (Emergency): डॉ. अतहर हुसैन

मरीजों के लिए जरूरी सूचना: आँख और हड्डी रोग विभाग में दोनों पालियों में एक ही चिकित्सक सेवाएं देंगे. अस्पताल आने वाले सभी मरीज काउंटर से अपना पूर्जा कटाकर निर्धारित समय के भीतर संबंधित डॉक्टर के कक्ष में जाकर इलाज करा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >