Motihari News: छतौनी थाना पुलिस ने छोटा बरियारपुर स्थित रेड लाइट इलाके में छापेमारी कर चार महिलाओं को हिरासत में लिया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
तीन थानों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, यह पिछले दो महीनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई है. अभियान में छतौनी, मुफस्सिल और नगर थाना की संयुक्त टीम शामिल रही. छापेमारी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई जारी
छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पूछताछ के आधार पर अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
पुलिस ने संकेत दिया है कि इलाके में इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.
मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट
यह भी पढें: Motihari में चक्का जाम, टैक्स वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो चालक
