Motihari Weather: मौसम का यू-टर्न, गरज के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट

Motihari Weather: मोतिहारी समेत उत्तर बिहार में 4 मई को मौसम बदलने वाला है. बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है. तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी. पढे़ं मौसम विभाग का ताजा अपडेट…

Motihari Weather: उत्तर-पश्चिम बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. खासकर मोतिहारी और आसपास के इलाकों में 4 मई को मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

ये रहेगा तापमान का हाल

अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, राहत के साथ-साथ खतरे की चेतावनी भी दी गई है. गरज के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

लोगों से की गई खास अपील

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. खराब मौसम के दौरान घर या सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है. खासकर पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदान से दूर रहने को कहा गया है, ताकि किसी हादसे से बचा जा सके.

मोतिहारी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >