Motihari News: स्कूल बना जंग का अखाड़ा ! हेडमास्टर और सहायक शिक्षक के बीच जमकर मारपीट, बेहोश होकर गिरे गुरूजी

Motihari News: बिहार के मोतिहारी जिले से खबर सामने आई है, जहां का सरकारी स्कूल जंग का अखाड़ा बन गया. प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें 3 लोग घायल हो गए. इस घटना केे बाद अन्य शिक्षक और स्कूल के बच्चों के बीच भय का माहौल कायम हो गया.

Motihari News: बिहार के सरकारी स्कूल से जुड़े मामले अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. कई बार ऐसा वाकया सामने आ जाता है, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाता है. इस बीच मोतिहारी से मामला सामने आया, जहां का एक सरकारी स्कूल जंग के अखाड़े में तब्दील हो गया. दरअसल, स्कूल के प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक मिड डे मील के मामले पर एक-दूसरे से भिड़ गए. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे से मारपीट हुई. जिसके बाद पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. 

मिड डे मील में कमीशन को लेकर भिड़े

बता दें कि, यह पूरा मामला मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी मिडिल स्कूल की है. जानकारी के मुताबिक, मिड डे मील में कमीशन को लेकर प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक भिड़ गए. देखते ही देखते स्कूल अखाड़े में तब्दील हो गया. कहा जा रहा है कि, सहायक शिक्षक हरिशंकर पासवान ने अपने समर्थकों के साथ स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक पवन कुमार पासवान पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस घटना में प्रधानाध्यापक का बेटा भी घायल हो गया, जो स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक है. दरअसल, प्रधानाध्यापक का बेटा बीच-बचाव करने के चक्कर में घायल हो गया. दोनों के सिर पर गहरी चोट आई. तो वहीं, सहायक शिक्षक बेहोश होकर गिर पड़ा. 

कानूनी कार्रवाई की मांग

किसी तरह ग्रामीणों की ओर से मामले को शांत कराया गया. सभी घायल शिक्षकों को डॉक्टर के पास ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इधर, ग्रामीणों की माने तो, प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक के बीच लंबे समय से मिड डे मील में कमीशन को लेकर विवाद चल रहा था. हालांकि, दोनों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है. वहीं, घटना के बाद स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ आस-पास के लोगों के बीच भी हड़कंप मचा है. 

Also Read: Patna Airport: हाई क्लास वाले पटना एयरपोर्ट का काम अंतिम चरण में, मल्टी लेबल पार्किंग, 64 चेक इन काउंटर के साथ मिलेगी ये फैसिलिटी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >