Motihari: कुणाल सिंह गैंग के शूटर लालटेनवा को 10 साल की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

Motihari News: कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर राजतिलक उर्फ सुमित सिंह को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई. आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे. फैसले से अपराधियों में डर और आम लोगों में राहत का माहौल बना है. पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News: मोतिहारी में लंबे समय से सक्रिय एक कुख्यात अपराधी के खिलाफ अदालत ने सख्त रुख दिखाया है. कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के मामलों में चर्चित राजतिलक उर्फ सुमित सिंह उर्फ “लालटेनवा” को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है.

सक्रिय शूटर रहा है कुख्यात कुणाल सिंह का गैंग

जानकारी के मुताबिक, राजतिलक पर करीब ढाई दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह कुख्यात कुणाल सिंह गैंग का सक्रिय शूटर रहा है और कई गंभीर घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका है. इलाके में उसकी पहचान एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में रही है.

अपराधियों में डर का माहौल

अदालत के इस फैसले को पुलिस और प्रशासन बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस सजा से अपराधियों में डर का माहौल बनेगा, वहीं आम लोगों को राहत मिलेगी. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >