मोतिहारी: बंजरिया में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, प्रशासन ने तेज कीं तैयारियां

Motihari News: बंजरिया में 16 जून को होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियां तेज हैं. बीडीओ और सीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोगों तक शिविर की जानकारी पहुंचाने और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. पढे़ं पूरी खबर…

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari News: बंजरिया प्रखंड में 16 जून को आयोजित होने वाले ‘सहयोग शिविर’ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. शिविर के जरिए आम लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड प्रशासन लगातार जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मियों के साथ समन्वय बना रहा है. इसी कड़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार प्रिंस और अंचलाधिकारी रोहन रंजन सिंह ने सिसवा पूर्वी और सिसवा पश्चिमी पंचायत में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की.

जनप्रतिनिधियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

बैठक के दौरान अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं. प्रशासन का मानना है कि शिविर की सफलता तभी संभव है, जब जरूरतमंद लोग इसकी जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं.

लोगों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

अधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करना है. शिविर में पेंशन, भूमि विवाद, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं समेत अन्य लंबित मामलों पर सुनवाई की जाएगी. इसके लिए संबंधित विभागों को भी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश

बैठक में पंचायत कर्मियों और अधिकारियों को शिविर से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आयोजन के दिन लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं. बैठक में सिसवा पूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण, पूर्व प्रमुख जफीर आजाद चमन, फैजूर रहमान मुन्ना, सिसवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया माया देवी, नंद लाल साह, पंचायत सचिव गणेश चौधरी, रितेश कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और पंचायत कर्मी मौजूद रहे. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >