मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में ड्रोन बूटकैंप का समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में छह दिवसीय ड्रोन एवं एलाइड टेक्नोलॉजी बूटकैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस आयोजन में छात्रों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Motihari News: मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के ई-सेल द्वारा सी-डैक, पटना के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय ड्रोन एवं एलाइड टेक्नोलॉजी बूटकैंप का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

Motihari Engineering College News: छात्रों को मिला आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण

बूटकैंप के दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन डिजाइन एवं संचालन, कंप्यूटर विजन, सेंसर इंटीग्रेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा अन्य आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आयोजित विभिन्न तकनीकी गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार, प्रो. अज़ीम आलम, प्रो. रंजीत कुमार, डॉ. बीरेंद्र कुमार, डॉ. शैलेश रंजन कुमार, प्रो. अशफाक अहमद, प्रो. आशुतोष कुमार तथा ई-सेल समन्वयक डॉ. रवि कुमार ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए. अतिथियों ने विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

आयोजन में छात्र समन्वयकों की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ई-सेल समन्वयक डॉ. रवि कुमार के मार्गदर्शन में छात्र समन्वयक प्रशांत कुमार, नितीश कुमार सिंह, शिवम कुमार और आदिति कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके सक्रिय सहयोग और समर्पण से बूटकैंप का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ.

भविष्य में भी होंगे ऐसे कार्यक्रम

समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने आयोजन समिति, सी-डैक पटना, ई-सेल और प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. साथ ही भविष्य में भी छात्रों के लिए तकनीक और नवाचार आधारित कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. .

यह भी पढ़ें: पंचायत परिसीमन को लेकर बढ़ी हलचल, कोटवा में 7-8 नई पंचायत बनने की चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >