Motihari Cyber Crime: मोतिहारी. बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगी के शिकार हुए रक्सौल के एक व्यक्ति को पुलिस ने बड़ी राहत दी है. साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़ित महेंद्र प्रसाद को ठगी की पूरी 3 लाख 95 हजार 526 रुपये की राशि वापस करा दी गयी. पुलिस के अनुसार साइबर अपराधियों ने बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर पीड़ित से यह रकम ठगी थी.
बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर हुई थी ठगी
पुलिस के अनुसार रक्सौल के नागा रोड निवासी महेंद्र प्रसाद साइबर ठगी का शिकार हुए थे. साइबर अपराधियों ने बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर उनसे 3 लाख 95 हजार 526 रुपये की ठगी कर ली थी.
मामले को लेकर मोतिहारी साइबर थाना में कांड संख्या 176/25 दर्ज किया गया था.
दो चरणों में वापस कराई गयी पूरी रकम
साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़ित को पहले दो लाख रुपये वापस कराए गए. इसके बाद इसी मामले में 1.95 लाख रुपये की दूसरी राशि भी वापस करा दी गयी.
इस तरह पीड़ित को कुल 3 लाख 95 हजार 526 रुपये वापस मिल गए.
साइबर ठगी के मामलों में लगातार कार्रवाई : एसपी
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की राशि वापस कराने के लिए पुलिस लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है.
उन्होंने लोगों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश के झांसे में नहीं आने की अपील की.
बिजली बिल अपडेट के नाम पर रहें सावधान
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल पर अपने बैंक खाते, एटीएम, मोबाइल सिम या अन्य निजी जानकारी साझा न करें.
किसी विभाग या बैंक के नाम पर फोन कर मांगी जाने वाली गोपनीय जानकारी देने से बचें. पुलिस ने लोगों से जागरूक और सुरक्षित रहने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: SSB जवानों की कलाई पर बच्चों ने बांधी राखी, पीपराकोठी में रक्षाबंधन पर दिखा भावुक नजारा
