मोतिहारी: नाबालिग के साथ यौन अपराध का आरोप, आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी

मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित यौन अपराध का मामला सामने आया है. पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट

Motihari News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र की गोदवा पंचायत में एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित यौन अपराध का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

गर्मी की छुट्टी में ननिहाल आया था बच्चा

जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चा गर्मी की छुट्टी मनाने अपनी ननिहाल आया हुआ था. उसके नाना गांव के एक आम बगीचे में रखवाली का कार्य करते हैं. घटना के बाद बच्चे की मां ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

मेडिकल जांच कराई गई

पुलिस ने बच्चे को सदर अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया है. बच्चे की उम्र करीब सात से आठ वर्ष बताई जा रही है. चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत गुरुवार को आयु निर्धारण से संबंधित आवश्यक जांच भी कराई जानी है.

आरोपी की तलाश में पुलिस

पुलिस पीड़ित पक्ष से मिली जानकारी के आधार पर विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस के अलावा अन्य अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >