सीएम के महत्वकाक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

पूर्व मंत्री व जेडीयू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को नरकटिया विधानसभा अंतर्गत बनकटवा प्रखंड के जगिरहा बिजबनी छठ घाट से पदयात्रा का शुभारंभ किया.

बनकटवा. सूबे के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकाक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व मंत्री व जेडीयू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को नरकटिया विधानसभा अंतर्गत बनकटवा प्रखंड के जगिरहा बिजबनी छठ घाट से पदयात्रा का शुभारंभ किया. पदयात्रा के पहले पूर्व मंत्री श्री कुशवाहा ने एक महती जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 2025 में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनेगी. नीतीश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने पदयात्रा की शुरुआत की है.उन्होंने नीतीश सरकार के कार्यकाल की सराहना करते हुए विकाश कार्यों के बारे में अवगत कराया. उन्होंने कहा कि जब तक विधान सभा चुनाव नहीं हो जाता तब तक क्षेत्र में रह कर जनता रू ब रू होते रहेंगे. साथ ही उन्होंने एलान किया कि नरकटिया से एनडीए गठबंधन से कोई नरकटिया का बेटा ही उम्मीदवार होगा. यहां किसी भी बाहरी की दाल गलने वाली नहीं है.पूर्व मंत्री ने उपस्थित बच्चों के बीच कॉपी कलम वितरण किया. उनका पदयात्रा जगिरहा बिजबनी से बनकटवा, कुदरकट, सेमरी, गोलापकड़िया, मजीरवा, बीरती बाजार होते हुए फुलवार तक पहुंची. मौके पर पूर्व मुखिया सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जदयू दीपक कुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया बिगु मुखिया, संजय ठाकुर, चंद्रिका सिंह, कमलेश यादव, जंगबहादुर प्रसाद, अजय कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >