रात्रि प्रहरी हटाने के विवाद में किसान पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, बचाने पहुंची महिला भी घायल

मधुबन के खोदातपुर गांव में रात्रि प्रहरी को हटाने को लेकर उपजा विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्साए पिता-पुत्र ने विद्यालय शिक्षा समिति सदस्य और सफाईकर्मी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

Motihari News: मधुबन गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के खोदातपुर गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात्रि प्रहरी के पद से हटाए जाने का विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया. गुस्साए पिता-पुत्र समेत अन्य लोगों ने विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य एवं किसान उमेश नंदन सिंह (60) पर उनके दरवाजे पर चढ़कर धारदार हथियार से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंची सफाईकर्मी शिवकली देवी (50) पर भी आरोपितों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों घायलों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

दरवाजे पर चढ़कर किया हमला

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उमेश नंदन सिंह अपने घर के बाहर शौचालय की सफाई करा रहे थे. इसी दौरान तीन-चार लोग वहां पहुंचे और जान से मारने की नीयत से उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावरों ने गर्दन समेत शरीर के सात-आठ स्थानों पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए. शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची सफाईकर्मी शिवकली देवी पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों के जुटने से पहले सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.

एक की हालत नाजुक, दूसरे का भी इलाज जारी

गंभीर रूप से घायल उमेश नंदन सिंह को मुजफ्फरपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं घायल शिवकली देवी का इलाज चकिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

रात्रि प्रहरी हटाने के विवाद से जुड़ा मामला

घटना की सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार प्रसाद, गड़हिया बाजार थानाध्यक्ष आदित्य कुमार तथा मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि मुख्य आरोपी कोईलहरा निवासी शंभू शरण कुशवाहा समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में घटना का कारण शंभू शरण के पुत्र रजनीश कुमार को रात्रि प्रहरी के पद से हटाए जाने का विवाद सामने आया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर में सड़क हादसे में पूर्वी चंपारण के युवक की मौत, पानी से भरे गड्ढे में गिरी बाइक


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >