Motihari: एमएस कॉलेज में भारत बोध विषय पर व्याख्यान का आयोजन

एमएस कॉलेज व प्रज्ञा प्रवाह के संयुक्त तत्वावधान में ”भारत बोध” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया.

मोतिहारी. एमएस कॉलेज व प्रज्ञा प्रवाह के संयुक्त तत्वावधान में ””””भारत बोध”””” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया.अध्यक्षता कर रहे प्रो. प्रसून दत्त सिंह, मुख्य कुलानुशासक, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम पुनः अपने शास्त्रों का पुनरावलोकन करें और उनमें निहित ज्ञान-परम्परा को जन-जन तक पहुँचायें. यह भारत तथा विश्व की सांस्कृतिक पूँजी है. भारतीय ज्ञान परम्परा से ही सांस्कृतिक स्वत्व प्राप्त होगा. मुख्य वक्ता के रूप में बीआर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डा. देवेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि, भारत केवल भूमि का टुकड़ा या जनसंख्या का समूह नहीं है बल्कि भारत अपनी सांस्कृतिक ज्ञान-परम्परा और सनातन जीवनदृष्टि के कारण भारत है. कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. सुमन कुमार ने विषय-प्रवेश कराते हुए कहा कि, ””””भारत बोध”””” जैसे विमर्श भारत को बौद्धिक उपनिवेशवाद से विमुक्त कर वैचारिक स्वाधीनता की दिशा में अग्रसर करेंगे और भारतीय जनमानस में स्वत्व-बोध का संचार करेंगे.इस अवसर पर चिकित्सक डा. नागमणि ने गीता और भारत बोध पर अपने विचार प्रस्तुत किए. मंच संचालन पवन कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मयंक कपिला ने किया.मौके पर डा. आयुष आनंद, डा. अमित कुमार, डा. नरेंद्र बिष्ट, मनीष त्रिगुणायत, मनीष मिश्र, संजय, सोनल, विकास, अतुल, अनिल, रौनक सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >