हवाला के पैसे के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार

पर्सा जिला पुलिस की टीम ने हवाला के पैसे के साथ एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया है.

रक्सौल .पर्सा जिला पुलिस की टीम ने हवाला के पैसे के साथ एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि करते हुए जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता डीएसपी दीपक भारती ने बताया कि बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिला के इनरवा बाजार निवासी 32 वर्षीय सीताराम प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक के पास से कुल 5 लाख 50 हजार रुपये बरामद किये गये हैं. डीएसपी श्री भारती ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर गयी टीम के द्वारा पर्सा जिला के जगरनाथपुर गांवपालिका वार्ड नंबर 5 मसियानी चौक पर जांच के दौरान आरोपी के पास से उक्त मात्रा में पैसा बरामद किया गया है. जिसके बाद विधि संवत् कार्रवाई करते हुए युवक को पुलिस हिरासत में रखकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >