Motihari News: स्वतंत्रता दिवस पर 1272 भूमिहीनों को मिला वासगीत पर्चा, प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने बांटी जमीन

मोतिहारी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1272 भूमिहीन गरीब परिवारों को 'अभियान बसेरा-2' योजना के तहत जमीन का पट्टा मिला. इस ऐतिहासिक वितरण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने भी शिरकत की. यह पहल पूर्वी चंपारण में भूमिहीनता समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Motihari News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिले के भूमिहीन गरीब परिवारों को एक बड़ी सौगात मिली है. जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कुल 1272 भूमि बंदोबस्ती परवाना (वासगीत पर्चा) का वितरण किया गया. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मंत्री-सह-पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने की.

पर्चा के साथ लाभूक,पर्चा देते डीएम

'अभियान बसेरा-2' के तहत दी गई 3 से 5 डिसमिल जमीन

यह पर्चा वितरण कार्यक्रम बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना 'अभियान बसेरा-2' के अंतर्गत आयोजित किया गया.

इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के अत्यंत निर्धन और भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए सुरक्षित भूमि उपलब्ध कराना है. इसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को घर बनाने के लिए 3 डिसमिल से लेकर 5 डिसमिल तक की जमीन का बंदोबस्ती परवाना सौंपा गया, जिससे उनका अपना पक्का आशियाना बनाने का सपना साकार हो सकेगा.

सांसद संजय जायसवाल समेत कई विधायक रहे मौजूद

महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.

मंच पर सांसद डॉ. संजय जायसवाल के साथ विधायक कृष्णनंदन पासवान, शालिनी मिश्रा, श्यामबाबू प्रसाद यादव, लालबाबू प्रसाद गुप्ता, सचिन्द्र प्रसाद सिंह, राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, प्रमोद कुमार सिन्हा और विशाल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे. सभी जनप्रतिनिधियों ने सरकार की इस पहल को ऐतिहासिक बताया.

जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों की अहम भूमिका रही.

जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंह और सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लाभुकों के बीच पर्चा वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराया.

स्वतंत्रता दिवस पर जमीन पाकर खिले गरीबों के चेहरे

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने हक की जमीन का सरकारी दस्तावेज पाकर 1272 गरीब परिवारों के चेहरों पर दोहरी खुशी साफ नजर आ रही थी.

प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि इस व्यापक वितरण अभियान से पूर्वी चंपारण जिले में भूमिहीनता की समस्या को समाप्त करने की दिशा में बड़ा और ठोस कदम उठाया गया है.

यह भी पढ़ें: शिक्षक नहीं आते, फीस ज्यादा है या रिजल्ट अटका? 25 अगस्त से छात्रों की हर शिकायत सुनेगी सरकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >