Motihari: ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला, पति गिरफ्तार

जयसिंहपुर बंदरहा गांव मे एक शराबी पति अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है.

Motihari: तुरकौलिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत जयसिंहपुर बंदरहा गांव मे एक शराबी पति अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है. जख्मी महिला का इलाज सीएचसी तुरकौलिया में किया गया. मामले मे पीड़ित महिला विजय साह की पत्नी सुगंति देवी ने थाना मे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें बतायी है कि उसका पति शराबी है. उसे चार बच्चे है. ससुराल वाले हमेशा मायके से पैसा लाने को कहते है. इसी दौरान गुरुवार की रात उसका पति विजय साह ने उसकी हत्या करने के लिए मारपीट किया. वही पीड़ित बचाव करने की कोशिश करने लगी. इसी बीच उसके ससुर भिखारी साह, सास संपाती देवी, भसूर उमेश साह, नरेश साह, रमेश साह, दिनेश साह, गोतनी गोदी देवी व प्रमिला देवी घर मे बंदकर मारपीट कर जख्मी कर दिया. पुलिस ने त्वरित करवाई कर आरोपी विजय को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि पकडे गए आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >