motihari: साजिश के तहत लड़की का अपहरण, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात एक सप्ताह में आने वाली थी. इससे पहले ही दुल्हन बनने वाली लड़की को दो युवकों ने साजिश के तहत अपहरण कर लिया.

तुरकौलिया. थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात एक सप्ताह में आने वाली थी. इससे पहले ही दुल्हन बनने वाली लड़की को दो युवकों ने साजिश के तहत अपहरण कर लिया. मामले में लड़की के भाई ने एफआईआर दर्ज कराया है. बताया है कि उसकी बहन की शादी 7 जून को होने वाली थी. सभी समान की खरीदारी हो रही थी. इसी बीच 1 जून को बहन 8 बजे रात्रि में शौच करने गई. कुछ देर हो जाने के बाद वह नही लौटी. परिजन उसे खोजने लगे. लेकिन उसका पता नही चल सका. घर से नकदी 2 लाख रुपया और सोने चांदी के गहने भी गायब थे. खोजबीन के बाद पता चला कि एक साजिश के तहत उसकी बहन का अपहरण मोहब्बत छपरा के दो युवक राहुल कुमार और विवेक कुमार ने मिलकर कर लिया. जब आरोपी युवकों के घर पूछताछ के लिए गया तो उनके परिजनों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे. प्रभारी थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कर्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >