गारमेंट्स फैक्ट्री पहुंचे विकास आयुक्त और डीएम, उत्पादन व्यवस्था का लिया जायजा

मोतिहारी के घोड़ासहन में नवनिर्मित ओबेगो गारमेंट्स फैक्ट्री का विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और जिलाधिकारी सौरव सुमन यादव ने निरीक्षण किया. अधिकारियों ने उत्पादन प्रक्रिया और कार्यप्रणाली का जायजा लिया, जिससे स्थानीय औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

Garments Factory Inspection: मोतिहारी जिले के घोड़ासहन शहर स्थित गांधी नगर में नवनिर्मित ओबेगो गारमेंट्स फैक्ट्री में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की सरगर्मी तेज रही. बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरव सुमन यादव ने संयुक्त रूप से फैक्ट्री पहुंचकर वहां की उत्पादन व्यवस्था और कार्यप्रणाली का विस्तृत निरीक्षण किया. उच्चाधिकारियों के इस दौरे से स्थानीय स्तर पर औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नया बल मिलने की उम्मीद है.

Motihari News: कटिंग, सिलाई और पैकिंग सेक्शन का अधिकारियों ने लिया जायजा

दौरे के दौरान विकास आयुक्त और डीएम ने फैक्ट्री के हर महत्वपूर्ण हिस्से का बारिकी से अवलोकन किया. अधिकारियों ने सिलाई यूनिट, कटिंग रूम, फिनिशिंग, पैकिंग और मैट्रेस सेक्शन का भौतिक निरीक्षण किया. उन्होंने कच्चे माल की उपलब्धता से लेकर अंतिम उत्पाद तैयार होने तक की पूरी प्रक्रिया को समझा. अधिकारियों ने आधुनिक मशीनों के संचालन और काम करने के तौर-तरीकों की भी सराहना की.

संचालक ने किया स्वागत, हॉल में हुई अहम बैठक

फैक्ट्री परिसर पहुंचने पर संचालक उमेश प्रसाद ने विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और डीएम सौरव सुमन यादव को मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद फैक्ट्री के मीटिंग हॉल में प्रशासनिक अधिकारियों ने संचालक और मुख्य कर्मियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में फैक्ट्री की दैनिक उत्पादन क्षमता, कार्यरत कर्मियों की संख्या और भविष्य में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें... सोनबरसा में बदलेगी सियासी तस्वीर, नए परिसीमन से 20 से बढ़कर 31 होंगी ग्राम पंचायतें

स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा देने की अपील

समीक्षा बैठक के दौरान विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में ऐसे उद्योगों की स्थापना से स्थानीय प्रतिभाओं को अपने ही जिले में रोजगार मिलता है. उन्होंने स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से ऐसे औद्योगिक उपक्रमों को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके.

सुरक्षा मानकों और कामगारों की सुविधाओं पर डीएम का जोर

जिलाधिकारी सौरव सुमन यादव ने फैक्ट्री प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डीएम ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने, श्रमिकों को निर्धारित सुविधाएं मुहैया कराने और परिसर में स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया. मौके पर सिकरहना एसडीओ विजय कुमार, एसडीपीओ अभिषेक कुमार, सहायक अभियंता आलोक कुमार और सीओ अतुल कुमार बादल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें... मोतिहारी में एक ही पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, दोनों पहले से थे शादीशुदा और बाल-बच्चेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >