30 लाख का गांजा व 24 हजार कैश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना अंतर्गत बनकट गांव से 14 किलो गांजा के साथ एक महिला सहित दो तस्कर पकड़े गये.

मोतिहारी. मुफस्सिल थाना अंतर्गत बनकट गांव से 14 किलो गांजा के साथ एक महिला सहित दो तस्कर पकड़े गये. महिला से गांजा खरीद बस पकड़ने के लिए एक युवक डीएवी मोड़ के पास खड़ा था.पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पहले युवक को पकड़ा गया, उसके पास से साढ़े पांच किलो गांजा बरामद हुआ, जो बैग में था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बनकट गांव में सत्येंद्र कुमार यादव के घर पर छापेमारी की. सत्येंद्र तो नहीं मिला, लेकिन उसकी पत्नी संजू देवी पकड़ी गयी. पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो पानी टंकी में छुपा कर रखा साढ़े आठ किलो गांजा बरामद हुआ. महिला पुलिस कर्मियों ने संजू की तलाशी ली. उसके पास से 24 हजार कैश बरामद हुआ. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि डीएवी मोड़ से गिरफ्तार गांजा तस्कर सुनील कुमार सारण जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर का रहने वाला है. वह सत्येंद्र से गांजा खरीद बैग में रख छपरा जाने के लिए डीएवी मोड़ के पास बस पकड़ने के लिए खड़ा था. पुलिस को सूचना मिली तो छापेमारी कर उसे दबोच लिया. उसने पूछताछ में बताया कि 25 हजार रुपये एडवांस देकर सत्येंद्र से गांजा लेकर छपरा जाने के लिए बस पकड़ने वाला था. उसकी निशानदेही पर सत्येंद्र के घर छापेमारी कर साढे आठ किलो गांजा व एडवांस लिया गया 24 हजार रुपये बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि जब्त गांजा का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपये है. प्राथमिकी दर्ज कर सत्येंद्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में सदर 2 के डीएसपी जितेश कुमार पाण्डेय, सहायक थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार, दारोगा कुमार सौरभ, सत्येंद्र कुमार सिंह, मीना कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >