Motihari: अगरवा के गोलू हत्याकांड में चार बदमाश चिह्नित
Motihari:मोतिहारी . शहर के अगरवा मोहल्ला में गुरुवार की शाम गोलू कुमार (16) की चाकूमार हत्या में चार बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है. सभी घर छोड़ फरार है. उनका मोबाइल भी स्वीच ऑफ है. सदर एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित किया गया है. कुछ दिन पहले गोलू को किसी बात को लेकर उनसे विवाद हुआ था. उसी विवाद को लेकर बदमाशों ने चाकू मार गोलू को मौत के घाट उतारा है. उन्होंने बताया कि जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया. एफएसएल टीम घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए अपने साथ ले गयी. घटना स्थल से चाकू बरामद हुआ है, जिससे गोलू पर हमला किया गया था. चाकू पर लगे खून के धब्बे व फिंगर प्रिंट की भी जांच करायी जायेगी. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जो लगातार बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बहुत जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त मे होगे. बताते चले कि गुरूवार शाम करीब पांच बजे गोलू अगरवा चिकनी घाट स्थित घर से निकला. सर्वोदय गली में पहुंचा ही था कि बाइक सवार बदमाशों की नजर उसपर पड़ी, उसको देखते बदमाशों ने कहा कि पकड़ो, आज इसका काम तमाम कर दिया जाये. बाइक सवार बदमाशों के साथ उनके दो-तीन सहयोगी पैदल भी थे, जो गोलू को पकड़ने के लिए दौड़े. गोलू जान बचाने के लिए भागा, लेकिन बदमाशों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया, उसके बाद सीने में चाकू घोंप दी. उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक के पिता नन्हकी राम नोयडा में काम करते है. पुत्र की हत्या की खबर सुन नोयडा से मोतिहारी के लिए रवाना हो गये है. नगर इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.