नगर थाना परिसर में बरगद व पिपल के हरे पेड़ में लगी आग

नगर थाना परिसर स्थित मुफस्सिल प्रभाग के बिल्डिंग से सटे वर्षो पुराने पिपल व बरगद के हरे पेड़ अचानक आग लग गयी.

मोतिहारी.नगर थाना परिसर स्थित मुफस्सिल प्रभाग के बिल्डिंग से सटे वर्षो पुराने पिपल व बरगद के हरे पेड़ अचानक आग लग गयी. आग की तेज लपटे उठते देख हड़कंप मच गया. नगर इंस्पेक्टर ने फौरन घटना की सूचना अग्निशामक विभाग को दी. जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ी थाना परिसर में पहुंच पेड़ में लगी आग को बुझाने की मशक्कत करने लगी, लेकिन उनका सारा प्रयास विफल रहा. पेड़ अंदर से खोखला है. उसी खोखले में आग पकड़ उपर तक ज्वाला उठ रही थी. अग्निशामक कर्मियों का कहना है कि जबतक पेड़ को काटा नहीं जायेगा, आग पूरी तरह से नहीं बुझ सकता. पानी के बौछाड़ होने के साथ ही आग की लपटे कम नहीं हो रही थी. पेड़ के अंदर से चिंगारी व लपटे उठ रही थी. पेड़ में आग कैसे लगी, यह रहस्य बना हुआ है. क्योंकि उस जगह न तो बिजली का नंगा तार है, न ही आसपास में अलाव ही जल रहा था. इस परिस्थिति में पेड़ में आग लगने का कारण लोगों के समझ से परे है. सैकड़ों की भीड़ थाना परिसर व आसपास में जमा थी. हर कोई आश्चर्य कर रहे थे कि बरगद व पिपल के पेड़ में आग कैसे लगी. नगर इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पेड़ को काटने के लिए वन विभाग को सूचना दी गयी है. आग लगने का कारण पता किया जा रहा है. बताते चले कि यह पेड़ अंग्रेजों के जमाने का बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >