Motihari: सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के कार्यकारिणी का चुनाव 15 को

सिटीजन फोरम ऑफ़ मोतिहारी के तृतीय कार्यकारिणी की सातवीं बैठक का आयोजन उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के आतिथ्य में सोमवार को बरियारपुर स्थित होटल के सभागार में संपन्न हुई.

Motihari: मोतिहारी. सिटीजन फोरम ऑफ़ मोतिहारी के तृतीय कार्यकारिणी की सातवीं बैठक का आयोजन उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के आतिथ्य में सोमवार को बरियारपुर स्थित होटल के सभागार में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता सिटीजन फोरम की अध्यक्ष बिंट्टी शर्मा ने की. फोरम के सचिव सतीश टंडन ने विगत गतिविधियों की रिपोर्ट रखी. चुनाव पदाधिकारी संरक्षक नरेंद्र देव अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जालान के निर्देशन में विभिन्न तैयारी पर चर्चा हुई. चुनाव 15 जून को संध्या छह बजे से एक होटल सभागार में करने का निश्चय किया गया, आयोजन के विभिन्न जिम्मेवारियों पर चर्चा करते हुए उसका बंटवारा किया गया. सुधीर कुमार गुप्ता को उस सभा के संचालक के रूप में मनोनीत किया गया. वार्ड नंबर 30 के वृद्ध नागरिकों के लिए वृद्धजन योजना की शुरुआत के लिए उस वार्ड के वार्ड आयुक्त के साथ विस्तृत योजना बनाने का निर्णय लिया गया, इस कार्य का नेतृत्व सह सचिव मनीष कुमार गुप्ता,चंद्र किशोर मदन जी संयुक्त रूप से करेंगे.बैठक में बढ़ते साइबर धोखा घड़ी पर चिंता व्यक्त की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >