Motihari: नगर निगम के विकास की खुली पोल! बारिश में सड़कें जलमग्न, नए नाले से निकलने लगा उल्टा पानी

मोतिहारी में मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के विकास दावों की पोल खोल दी. कुछ घंटों की बारिश में शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. यहाँ तक कि नए बनाए गए नाले से भी पानी का उल्टा बहाव देखा गया, जिस पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं.

Motihari News: मोतिहारी. मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था और विकास के दावों की पोल खोल दी. महज कुछ घंटे की बारिश में शहर के कई इलाके जलमग्न हो गये. निचले मोहल्लों में सड़कें पानी में डूब गयीं, जबकि कई जगहों पर जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश के बाद जगह-जगह जाम की स्थिति भी बनी रही.

अस्पताल मुख्य मार्ग से गली-मोहल्लों तक जलजमाव

बारिश का सबसे ज्यादा असर सदर अस्पताल मुख्य पथ पर देखने को मिला. जिला अस्पताल के मुख्य मार्ग पर जलजमाव के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

इसके अलावा आगरवा मुख्य पथ, चांदमारी, मठिया पथ समेत शहर के कई निचले रिहाइशी इलाकों की सड़कें भी पानी में डूबी रहीं. जलजमाव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी.

नए नाले से निकला उल्टा पानी, लोगों ने उठाये सवाल

शहर के अगरवा मुख्य पथ में नाला का गंदा पानी का जलजमाव

बारिश के दौरान आगरवा के पास हाल में बनाये गये नए नाले को लेकर भी स्थानीय लोगों ने सवाल उठाये. लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान नाले से पानी निकलने के बजाय कुछ स्थानों पर पानी का उल्टा बहाव दिखाई दिया.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले के निर्माण में तकनीकी स्तर पर खामी के कारण जलनिकासी की समस्या दूर होने के बजाय और बढ़ गयी है. लोगों ने नाले की तकनीकी जांच कराने की मांग की है.

जलनिकासी के लिए मास्टर प्लान की मांग

लगातार जलजमाव से परेशान लोगों का कहना है कि बारिश के समय हर साल शहर के कई हिस्सों में यही स्थिति पैदा होती है. ऐसे में केवल अस्थायी उपायों के बजाय शहर की जलनिकासी व्यवस्था के लिए ठोस और दीर्घकालिक योजना तैयार करने की जरूरत है.

स्थानीय नागरिकों ने नए नाले के निर्माण की जांच कराने और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: पैसा नहीं मिला तो थमी विकास की रफ्तार, सम्राट अशोक भवन समेत 30 योजनाएं अटकीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >