डीएलएल सेकेंड ईयर की परीक्षा शुरू ,शामिल हुए 497 परीक्षार्थी

डीएलएड सत्र 2022- 24 के द्वितीय वर्ष सत्र 2023-25 के प्रथम वर्ष की परीक्षा बुधवार को जिला स्कूल परीक्षा केंद्र पर शुरू हुई

मोतिहारी.डीएलएड सत्र 2022- 24 के द्वितीय वर्ष सत्र 2023-25 के प्रथम वर्ष की परीक्षा बुधवार को जिला स्कूल परीक्षा केंद्र पर शुरू हुई. दो पालियों में संचालित परीक्षा में 497 परीक्षार्थी शामिल हुए. इसकी जानकारी देते हुए केंद्राधिक्षक रोहित कुमार ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में 502 में 497 व द्वितीय पाली की परीक्षा में 501 में 497 परीक्षार्थी शामिल हुए. प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दो से 5.15 बजे तक हुई.परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा अच्छी गई है. परीक्षा केंद्र का निरीक्षण डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नित्यम कुमार गौरव ने किया. बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हो रही थी. परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल व दंडाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >